उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

BJP राष्ट्रीय संगठन महामंत्री ने विधानसभा प्रभारियों व प्रचार प्रमुखों के साथ doiwala के लिए खास रणनीति बनाई

Dehradun. भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रबंधन समिति की एक  बैठक भानियावाला में ली।

बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष ने विधानसभा प्रभारियों व प्रचार प्रमुखॊ से प्रचार अभियान की जानकारी लेकर आगे की रणनीतियों के संबंध में वार्ता की।भानियावाला में आयोजित बैठक में ऋषिकेश विधानसभा व डोईवाला विधानसभा के सभी प्रभारियो सह प्रभारी मंडल प्रमुख मोर्चा प्रमुख आदि की बैठक लेते हुए केंद्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सलाह दी कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनता प्रदेश में और देश में केवल भाजपा का ही शासन चाहती है आवश्यकता है कि बूथ लेवल के वोटर तक कार्यकर्ताओं की पहुंच हो। उन्होंने कहा कि जनता का मानना है कि केवल भाजपा ही विकास के कार्य कर सकती है।

इसके अलावा उन्होंने कई रणनीतिक पहलू भी कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 9 फरवरी महासंपर्क अभियान के तहत सभी कार्यकर्ता कम से कम आधा दिन अपने बूथों पर सम्पर्क करें। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ,विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ,प्रवासी विधायक जवाहर झज्जर, ऋषिकेश महापौर अनीता ममगाई, भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, महामन्त्री अरुण मित्तल, डोईवाला विधानसभा प्रभारी संदीप गुप्ता, ऋषिकेश प्रभारी दिगम्बर नेगी, जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत,

मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल, मंडल अध्यक्ष राज कुमार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष दीवान सिंह रावत, संजीव सैनी मनवर नेगी, गणेश रावत, दिनेश सती, ऋतु मित्रा, पूनम चौधरी, आशा कोठारी,जिला उपाध्यक्ष नगीना रानी, विक्रम सिंह नेगी, भारत मनचंदा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंह नेगी, नीलम चमोली, ममता नयाल,मनीष यादव, सोनू गोयल, हिमांशु राणा, ईश्वर सिंह रोथान, सीमा कन्याल, अंजना शर्मा, मोहन सिंह चौहान, शेखर कश्यप, आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  नगर निगम में होली मिलन कार्यक्रम में पहुंचे सीएम, ई-कोष वेबसाईट का भी किया शुभारंभ

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!