अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, ट्रक ड्राइवर हुआ

देहरादून। छिद्दरवाला से अपने घर भानियावाला की ओर आ रहा युवक आसिफ खान पुत्र मेहताब खान को बीती रात करीबन 8:30 से 9:00 के बीच डोईवाला से हरिद्वार हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी।

माजरी पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने वहां पहले से ही अपनी बाइक पर सवार आसिफ खान अपनी बाइक के साथ साइड में खड़ा था। और तेज रफ्तार मे ट्रक रॉन्ग साइड से बिना बाइक सवार युवक आसिफ खान को देखें ट्रक चालक ने बाइक सवार के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया।

ट्रक का पहिया बाइक सवार युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसका सर फट गया। जिससे दुर्घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

मृत युवक की आयु लगभग 26 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही स्थानीय चीता पुलिस पहुंची। और युवक के शव को कब्जे में लिया व युवक के शव को जौलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

युवक का शव जौलीग्रांट मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है।

ट्रक को पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है लेकिन ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया स्थानीय पुलिस जांच में जुटी।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!