उत्तराखंड

सीएम धामी संग केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पहुंचे उत्तरकाशी, बोले- श्रमिकों को बचाना प्राथमिकता

उत्तरकाशी: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिलक्यारा पहुंचे हैं। उन्होंने सुरंग में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य का स्थलीय निरीक्षण और समीक्षा की। मुख्य सचिव एस एस संधू भी उनके साथ मौजूद रहे। गडकरी व मुख्यमंत्री धामी ने यहां अधिकारियों के साथ बैठक की।

केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का कहना है, “पिछले 7-8 दिनों से हम पीड़ितों को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालना उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यहां काम करने वाले संबंधित अधिकारियों के साथ घंटे भर बैठक की है।

ये भी पढ़ें:  शीतकालीन व्यवस्थाओं को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!