उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

Doiwala: विजय शंखनाद रैली में भाजपा पर बरसे नेता प्रतिपक्ष

डोईवाला। कांग्रेस ने कुड़कावाला सुसवा नदी मैदान में विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व लोग शामिल हुए।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त हो चुकी है। भाजपा का डबल इंजन हांफते हुए चल रहा है। तत्कालीन केंद्र की मनमोहन सरकार ने  किसानों का 72000 करोड रुपए का कर्ज माफ किया था। लेकिन भाजपा ने किसानों का छला है। वर्तमान में किसानों की आय दोगुनी तो दूर किसानों को उपज का उचित मूल्य तक नहीं मिल पा रहा है। किसानों के लिए कोई ठोस नीति सरकार नीति नहीं है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों  की सरकार है। जिसका आमजन से कोई सरोकार नहीं है। जुमलों और झूठे वादों से जनता को भाजपा गुमराह करने के प्रयास में लगी हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का बढता जनाधार बता रह है कि कांग्रेस मजबूती से आगे बढेगी। मौके पर मनोज नौटियाल, बुध देव सेमवाल, टीना चौधरी, शिवानी लोधी, हाजी अली, दर्शन, एसपी सिंह, अब्दुल रज्जाक, अब्दुल कादिर, रणजीत सिंह बॉबी, अजय रावत, राजेश खत्री, मोहित नेगी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!