उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने चढाए श्रद्धा के फूल, कहा संचार क्रांति और युवाओं को मताधिकार के लिए हमेशा याद किए जाएंगे राजीव गांधी

राजीव गांधी ने संचार क्रांति और युवाओं को मताधिकार के लिए किए कार्य

77वीं जयंती पर राजीव गांधी को याद कर चढाए श्रद्धा के फूल

Dehradun. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद कर उनकी 77वीं जयंती पर याद करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया।

राजीव नगर डोईवाला में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा खीर वितरण कार्यक्रम किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा कि युवाओं को मताधिकार देने का जो फैसला मिल का पत्थर साबित हुआ। जिस कारण देश युवा देश बना है। मनोज नौटियाल ने कहा कि राजीव गांधी द्वारा पंचायतों को सशक्त बनाने से गांवों तक विकास पहुंचा है।

अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि राजीव बांधी की नीति सबको साथ लेकर चलने की थी। नगर अध्यक्ष राज राजवीर खत्री ने कहा कि देश मे कंप्यूटर और सूचना क्रांति पूर्व पीएम गांधी की देन है। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन, युवा कांग्रेस व एनएसयूआई द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर असहाय लोगों को भोजन वितरित किया गया ।

संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि 1992 में 73वें और 74वें संविधान संशोधन के जरिए पंचायतीराज व्यवस्था का उदय हुआ। और 64 वें संविधान संशोधन विधेयक के आधार पर नरसिम्हा राव सरकार ने 73 वां संविधान संशोधन विधेयक पारित कराया। जिससे 24 अप्रैल 1993 से पूरे देश में पंचायती राज व्यवस्था लागू हुई।

मौके पर राहुल सैनी, मनीष उपाध्याय, आशिक अली, सावन राठौर, सतनाम सिंह, राहुल आर्य, शुभम काम्बोज, हर्षित उनियाल, नागेंद्र सिंह, जसवंत सिंह, विवेक तिवारी, अजय रावत, गोपाल शर्मा, आरती वर्मा, सोनी कुरैशी, मधु थापा, सोनिका कुरियाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  रायचंद हाउस में रखें कदम: पहली बार बॉलीवुड के सबसे मशहूर फैमिली होम में से एक को जीवंत कर रही है एयरबीएनबी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!