उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

Doiwala में 52, अस्सी वर्ष से अधिक और नौ दिव्यांगों ने किया बैलट से मतदान

डोईवाला। डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत 80 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं ने अपने घर से बैलट से मतदान किया।

निर्वाचन विभाग द्वारा 80 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं के लिए इस बार घर से ही मतदान का विकल्प दिया है। जिससे इस विस चुनाव में 80 प्लस और दिव्यांग मतदाता अपने घर से ही बैलट पेपर से मतदान कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को 80 प्लस और दिव्यांग मतदाताओं ने बैलट से वोट ड़ाले। शुक्रवार को भी 80 प्लस और दिव्यांग मतदाता बैलट से वोट ड़ाल सकेंगे।

डोईवाला तहसील के अंतर्गत बृहस्पतिवार को 80 प्लस के 52 मतदाताओं ने और कुल नौ दिव्यांग मतदाताओं ने बैलट से वोट ड़ाले। डोईवाला एसडीएम युक्ता मिश्र ने कहा कि डोईवाला तहसील से जुड़े 80 प्लस के 52 और कुल नौ दिव्यांग लोगों ने बैलट से मतदान किया है। शुक्रवार को भी यह अभियान जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें:  नकली दवाओं के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई, ईस्ट होप टाउन क्षेत्र से बड़ी मात्रा में नकली दवाएं एवं उनके निर्माण व पैकिंग में प्रयुक्त उपकरण किए गए बरामद

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!