उत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनमौसम

Uttarakhand: इन जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी, यहाँ बारिश का भी अनुमान

देहरादून। प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है।

जिस कारण पर्वतीय इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा व ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है। शेष स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा।

शनिवार के दिन प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावनाएं जताई गई है। शेष स्थानों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

रविवार के दिन उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। शेष स्थानों पर मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को पर्वतीय जिलों में ओलावृष्टि के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक प्रदेश में 6 से 8 डिग्री तक तापमान में बढ़ोतरी आने की संभावनाएं जताई गई हैं।

उसके बाद तापमान में धीरे धीरे कमी आने की संभावनाएं जताई गई हैं।

ये भी पढ़ें:  ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!