उत्तराखंड

देहरादून: त्युनी में खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की दर्दनाक मौत, 02 अन्य घायल

देहरादून: आज 13 अप्रैल 2023 को थाना त्युनी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि त्युनी रायगी पर एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उपनिरीक्षक दीपक के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर लगभग 400 मीटर नीचे गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुँच बनायी। वाहन में 04 लोग सवार थे। 02 व्यक्तियों को खाई से बाहर निकालकर एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल भिजवाया गया। अन्य की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा दोनों शवो को स्ट्रेचर की सहायता से वेकल्पिक मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

गौरतलब है की वाहन में सवार 04 लोग एक ही परिवार के थे जो बाजार से घर की और जा रहे थे की अचानक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

वाहन संख्या नंबर :- UK07DZ2955

घायलों का विवरण :-

1. रिस्तिक चौहान उम्र – 16 वर्ष पुत्र श्री दीवान सिंह।
2. नक्श 06 वर्ष पुत्र चन्दन सिंह।

मृतको का विवरण :-

1. चन्दन उम्र -30 वर्ष पुत्र पदम सिंह।
2. बंटी उम्र – 14 वर्ष पुत्र दीवान सिंह।

निवासी :- छुमरा देहरादून।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!