अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

भानियावाला में सत्यापन अभियान: ₹3 लाख 32 हजार जुर्माना वसूला, 15 दोपहिया वाहनों को भी कब्जे में लिया

डोईवाला। पुलिस द्वारा तड़के 5:00 बजे चार टीमें बनाकर भानियावाला मुस्लिम बस्ती में एक सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।

इस सत्यापन अभियान में अलग-अलग टीमों के द्वारा बस्ती को चारों तरफ से घेर कर प्रत्येक घर के सदस्यों को जगा कर सघन सर्च और सत्यापन की कार्यवाही प्रारंभ की गई।

 

सत्यापन के दौरान उक्त बस्ती के 55 मकानों में रह रहे करीब 250 से अधिक व्यक्तियों को चेक किया गया।

 

ऐसे 32 मकान मालिक, जिनके द्वारा बिना किसी सत्यापन के गैर राज्यों के किराएदार रखे हुए थे, के विरुद्ध पुलिस एक्ट के अंतर्गत ₹10 हजार प्रति मकान मालिक के हिसाब से ₹3 लाख 32 हजार के जुर्माने का चालान किया गया।

 

अभियान के दौरान बस्ती के समस्त वाहनों के कागजात भी लोगों से तलब किये गए।

 

इसी दौरान संदिग्ध प्रतीत होने वाले 15 दोपहिया वाहनों को पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!