अपराधउत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनमौसमराज्य

Jolly Grant Airport- एटीसी टॉवर के पास अवैध प्लॉटिंग को काट ड़ाले आधा दर्जन तून के पेड़

Dehradun. जौलीग्रांट एयरपोर्ट एटीसी टॉवर के पास सटे सैनिक मोहल्ले में भूमाफिया द्वारा अवैध प्लॉटिंग को आधा दर्जन के करीब तून के पेड़ काट ड़ाले गए हैं।

एटीसी टॉवर से सटे हुए सैनिक मोहल्ले में इन दिनों अवैध प्लॉटिंग का धंधा जोरों पर चल रहा है। जिस कारण खेती की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही है। और इसके लिए खेतों की मेंड़, बाड आदि पर खड़े तून के करीब आधा दर्जन पेड़ों को काट दिया गया है।

हॉलाकि यह एरिया फॉरेस्ट क्षेत्र नहीं है। लेकिन फिर भी संबधित विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि वो अवैध प्लॉटिंग के लिए काटे गए पेड़ काटने वालों पर कार्रवाई करे।

 

एयरपोर्ट के पास भू माफिया द्वारा काटे गए तून के पेड़।

वहीं एयरपोर्ट प्रशासन की भी जिम्मेदारी है कि वो एयरपोर्ट के आसपास अवैध प्लॉटिंग पर बनने वाले निर्माण कार्यो पर नजर रखे।

जिससे भविष्य में एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे। इन अवैध प्लाटिंग पर कौन लोग मकान या दूसरे निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसकी भी जिम्मेदारी एयरपोर्ट प्रशासन के इलावा खुफिया एजेंसियों को होनी चाहिए।

एयरपोर्ट से सटे हुए सैनिक मोहल्ले में इन दिनों अवैध प्लॉटिंग में काफी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। और यहां मार्ग के किनारे खड़े करीब आधा दर्जन तून के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है।

कुछ पेड़ों को काफी नीचे से तो कुछ पेड़ों को आधे से काटकर जमीन पर रास्ते बनाकर प्लॉटिंग काट दी गई है। वहीं थानों वन रेंज के रेंजर एनएल डोभाल ने कहा कि एयरपोर्ट एटीसी टॉवर से सटे सैनिक मोहल्ले के पास तून के पेड़ काटने का मामला उनके संज्ञान में है। जिस पर जुर्म काटा गया है।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!