उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

चुनाव में सर्मपण भाव से कार्यकर्ताओं ने किया कार्य़: त्रिवेंद्र सिंह

उड़ीसा चुनाव प्रचार से लौटने पर कार्यकर्ताओं से अनुभव साझा करने पहुंचे त्रिवेंद्र

देहरादून। हरिद्वार लोकसभा सीट से इस बार प्रत्याशी रहे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उड़ीसा चुनाव प्रचार से लौटने के बाद डोईवाला क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मिलकर अपने अनुभव साझा किए।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वो पिछले काफी समय से कई राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जा चुके हैं। उनका अनुभव है कि उत्तराखंड के कार्यकर्ता पार्टी के कार्यो को धरातल पर उतारने के मामले में काफी तेज हैं। प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान होना उत्तराखंड को पूरे देश में अलग बनाता है।

वो जब उड़ीसा गए तो वहां के लोगों ने कहा कि आप उत्तराखंड से आए हैं तो उनके पैरों को हल्दी के पानी से धोकर घर के अंदर ले जाया गया। यह सम्मान प्रदेशवासियों को बुजुर्गो के कारण मिल रहा है। जिसे वर्तमान पीढी को आगे बढाना चाहिए।

डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि डोईवाला से भाजपा भारी वोटों से जीतेगी। जिससे त्रिवेंद्र रावत को पहली बार संसद में जाने का मौका मिलेगा। भीषण गर्मी के बावजूद कार्यकर्ता दोपहर तक कार्यक्रम में डटे रहे।

कार्यक्रम संयोजक जिलामंत्री विनय कंडवाल ने कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद अब निकाय चुनावों के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मुश्तैद रहना चाहिए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, भाजपा नेता संपूर्ण सिंह रावत, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर पुण्डीर, कविता शाह, विनय कंडवाल, ईश्वर रौथाण, विक्रम नेगी, संदीप नेगी, मिलिट्री इक्विपमेंट प्रबंधक विनोद कुमार, संतोषी बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

मतगणना में महिलाओं को जिम्मेदारी देना जरूरी

देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि यदि हम महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण की बात करते हैं तो मतगणना में भी महिलाओं की भागीदारी तय करना जरूरी है। देहरादून और हरिद्वार में मतगणना के लिए महिला कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देनी चाहिए। 

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा, अधिकारियों को दिये जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश, ई-अभिलेखागार वेब पोर्टल का शुभारम्भ

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

देहरादून। कार्यक्रम में डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला, डोईवाला विधानसभा चुनाव प्रभारी देवेंद्र नेगी, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, महिला मोर्चा कविता शाह, सम्पूर्ण सिंह रावत, डॉ वंदना स्वामी, पूर्व राज्य मंत्री अरुण कुमार सूद, कृष्ण कुमार सिंघल, जिला मंत्री उषा कोठारी, जिला मंत्री विनय कंडवाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी, बालावाला मंडल अध्यक्ष प्रशांत खरोला, रानीपोखरी मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, माजरी मंडल अध्यक्ष प्रताप सिंह बस्सी, मीडिया प्रभारी भारत गुप्ता, पूर्व जिला मंत्री मनीष नैथानी, विक्रम सिंह नेगी,
अवतार सिंह सैनी, ईश्वर रौथान, चंद बल्लभ लखेडा, हृदय राम डोभाल, शिखा शर्मा दिनेश लोधी पंकज बहुगुणा, संतोषी बहुगुणा, माया अधिकारी, राममूर्ति ताई, पूनम तोमर, सुनीता नौटियाल, आशा सेमवाल, सुमनलता, ममता नयाल, सुंदर लोधी, उम्मेद सिंह, आदेश पंवार, रतन सिंह, नीरज प्रजापति, लच्छीराम लोधी, आनंद स्वरूप, मनमोहन नौटियाल, ललित पंत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!