उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीति

जानिए क्यों शपथ ग्रहण से पूर्व भाजपाइयों ने सभी शक्ति केंद्रों के मंदिरों में करवाई विशेष पूजा-अर्चना

देहरादून। भाजपा शीर्ष नेतृत्व व भारतीय जनता पार्टी देहरादून जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर के निर्देश अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने से पूर्व

जिला देहरादून के सभी मंडलों में शक्ति केंद्र स्तर पर लोक कल्याण के लिए मंदिरों, देवालयों व शिवालयों में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा अर्चना की गई।

 

इसी क्रम में डोईवाला मंडल के जॉली ग्रांट में स्थित शिव मंदिर में लोक कल्याण व देश प्रदेश में सुख शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनय कंडवाल जिला मीडिया प्रभारी संपूर्ण सिंह रावत, राजेश भट्ट, ईश्वर रौथान, मनीष यादव रोशन लाल कोठियाल, वीर सिंह रावत, मयंक तायल, प्रभु लाल मैथानी,

पुष्कर सिंह बिष्ट सदानंद उनियाल, शिवशरण मैथानी, गजमोहन कपरवान, गजेंद्र, रमेश बिजल्वाण, सुभाष बिजल्वाण सहित अनेकों भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने की तैयारी तेज; एसआईआर-2026 के तहत घर-घर पहुंचेंगे गणना फार्म, बीएलओ को मिला विशेष प्रशिक्षण

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!