उत्तराखंड

ऑपरेशन अजय: इस्राइल में फंसे उत्तराखंड के एक नागरिक को सुरक्षित लेकर पहुंचा विमान, सरकार का किया धन्यवाद

देहरादून: आज प्रातः 6.30 बजे ऑपरेशन अजय के अन्तर्गत इज़राइल से भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली वापिस लाया गया।

इसमें उत्तराखंड की एक नागरिक सोभिका परिमार को उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर रिसीव किया गया। परमार देहरादून की रहने वाली है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में उनका ससुराल है।

अपने सकुशल वापिस आने के बाद वह अपने परिवार के साथ अपने ससुराल मेरठ के लिए चली गई और सरकार को धन्यवाद कहा।

ये भी पढ़ें:  हरिद्वार कुंभ-2027 की पहचान को मिलेगा नया विस्तार; मुख्यमंत्री ने किया लोगो, वेबसाइट और गीत का लोकार्पण

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!