उत्तराखंडदेहरादूनराज्य

जौलीग्रांट: बाल वाटिका में आयोजित बाल मेले में छोटे बच्चों ने दी प्रस्तुति

डोईवाला ब्लॉक में पहली बार बाल वाटिका में आयोजित हुआ बाल मेला

Dehradun. बाल वाटिका (आंगनबाड़ी केंद्र) सैनिक मोहल्ला/लेबर बस्ती में पोषण भी पढ़ाई भी अभियान के तहत अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के तत्वाधान में एक बाल मेले का आयोजन किया गया। जिसमें डोईवाला के छह सेक्टर की सुपरवाइजन, आंगनबाड़ी, अभिभावकों और बच्चों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर कियाग या। फाउंडेशन के जिला प्रमुख रविंद्र जीना ने कहा कि ब्लॉक में पहली बार आंगनबाडी केंद्र सैनिक मोहल्ला जौलीग्रांट में तीन से छह वर्ष के बच्चों के बीच शारीरिक, मनसिक, और बौद्धिक विकास को केंद्रित कर विभिन्न गतिविधियों को आयोजित करवाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय नवीन जौली की शिक्षिका कुंजना नेगी ने कहा कि आंगनबाड़ी में छोटे बच्चे बड़े तेजी से सीख रहे हैं।

अब जो बच्चे आंगनबाड़ी से प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा दो में आ रहे हैं। उन्हे अक्षर ज्ञान और लिखना आ रहा है। सुपरवाइजर पवित्रा हनुमंती और मधुभाषनी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में सभी आंगनबाड़ी में पठन पाठन के लिए और अधिक सुवधिाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

इस अवसर पर सभासद राकेश डोभाल, प्रधानाचार्य अनिरूद्ध सोलंकी, देवेंद्र सिंधवाल, ब्लॉक समन्वयक संजय नौटियाल, सुनीता चौहान, लक्ष्मी कोठियाल, धनेत्रा तिवाड़ी, ऊषा सियाल, इशिता कठैत, विजया नवानी आदि उपस्थित रहे।

अभिभावकों ने भी दी प्रस्तुति

जौलीग्रांट। बाल मेले में बच्चों ने भाव गीत, खेल के माध्यम से शारीरिक विकास और कहानियों की प्रस्तुति दी। अभिभावकों ने स्वागत गीत, गुड टच और बैड टच और आंगनबाड़ी में बच्चों को पढाए जाने के अपने विचार रखे।

 

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!