अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

कुआवाला एक्सीडेंट में बोलेरो और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में युवक की मौत

देहरादून। कुआवाला में बोलेरो और बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई।

आज सुबह प्रातः लगभग 7:35 बजे बोलेरो वाहन संख्या UK 11 22665 चालक संगम कुमार (24) पुत्र विनोद कुमार निवासी ग्राम कठोड पोस्ट ऑफिस डंडा पानी थाना पौड़ी गढ़वाल देहरादून की ओर से आकर डोईवाला की ओर जा रहा था।

वहीं मोटरसाइकिल संख्या UK 07 FB1238 रॉयल इनफील्ड बुलेट चालाक अभिनव शर्मा (17) पुत्र मनीष शर्मा निवासी B.3 स्वास्तिक अपार्टमेंट नेसविला रोड नियर गांधी पार्क डोईवाला से देहरादून की ओर जा रहा था।

कुआवाला के पास एक्सीडेंट होने पर मोटरसाइकिल सवार की मृत्यु हो गई।

मृतक को जोलीग्रांट हॉस्पिटल भिजवाया गया है। दोनो वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से चौकी लाया गया है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 10 अक्टूबर तक येलो अलर्ट

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!