अपराधउत्तराखंडदेहरादून

कोठारी मोहल्ले (जौलीग्रांट) में नलकूप की मोटर चुराते दो युवक पकड़े गए

डोईवाला। सोमवार की शाम कोठारी मोहल्ले (जौलीग्रांट) में दो युवक नलकूप की मोटर चुराते हुए पकड़े गए हैं।

मौके पर मौजूद ग्रामीण।

सोमवार की शाम दो युवक कोठारी मोहल्ले बागी गांव में स्थित पेयजल व सिंचाई नलकूप पहुंचे। दोनों युवक एक छोटे हाथी वाहन को भी साथ लेकर आए थे। दो युवकों के अलावा छोटा हाथी वाहन का चालक भी दोनों युवकों के साथ मौजूद था। नलकूप परिसर में कई कुंतल वजन की खराब मोटर पड़ी थी।

जो युवकों द्वारा नहीं उठाई गई। जिसके बाद युवक पास में भी शंकर सिंह की चाय की दुकान पर गए। और उनसे कहा कि जल संस्थान द्वारा खराब मोटर मंगवाई गई है। जिसे लोड करने में उनकी मदद करें। दुकान पर मौजूद मजदूरों की मदद से युवकों द्वारा मोटर को वाहन में लोड़ किया गया। जिसके बाद दुकानदार को युवकों पर कुछ शक हुआ।

जिसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सभासद राजेश भट्ट को दी। सभासद व स्थानीय लोगों द्वारा दोनों युवकों व छोटा हाथी वाहन चालक को घेर लिया गया। सभासद ने जब जल संस्थान के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की तो पता चला कि जल संस्थान की तरफ से कोई खराब मोटर नहीं मंगवाई गई है।

सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। और युवकों व छोटा हाथी वाहन को अपने साथ ले गई। सभासद राजेश भट्ट ने कहा कि इसकी सूचना जल संस्थान को दी भी दे दी गई है। मौके पर पुष्कर सिंह बिष्ट, जबर सिंह नेगी, शंकर सिंह नेगी, सत्तु बिष्ट, सतेंद्र रावत, आशीष गौड, सुभाष भट्ट, नलकूप ऑपरेटर राजवीर रावत आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  The Horizon School: धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!