उत्तराखंड

बीजेपी अध्यक्ष भट्ट ने कैबिनेट मंत्री जोशी से की मुलाकात, गणेश जोशी को दी बधाई

देहरादून।  देहरादून के न्यू कैंट रोड स्थित शासकीय आवास पर हुई भेट के दौरान भारतीय जानता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 12 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में हुई जनसभा की अपार सफलता पर बधाई दी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ देकर उनका आभार जताया।

आपको बता दे की कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भाजपा संगठन की तरफ से पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी सौंप गई थी, और पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में उमड़ी भीड़ से भाजपा भी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उत्साहित नजर आए, वही कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का कहना है कि विपक्ष जहां लगातार कहता है कि अब मोदी मैजिक खत्म हो गया है, तो वह विपक्ष को साफ तौर से कहना चाहते हैं कि मोदी मैजिक बरकरार था,बरकरार रहेगा पिथौरागढ़ में जिस तरीके से बड़ी तादाद में आम जनता प्रधानमंत्री को सुनने पहुंची है वह मोदी मैजिक का ही असर था।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!