उत्तराखंड

छेड़छाड़ के आरोपी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पीड़ित युवती के द्वारा दुष्कर्म का अभियोग कराया गया था पंजीकृत

देहरादून। देहरादून निवासी एक व्यक्ति के द्वारा थाना पटेल नगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र 01 युवक द्वारा उनकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के संबंध में दिया गया , जिसके आधार पर थाना पटेल नगर पर मु0अ0स0- 796/2026धारा 74/79/351(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनीशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिए गए निर्देशों पर कोतवाली पटेलनगर पर पुलिस टीम गठित की गई, गठित टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर तथा मुखबिर की सूचना पर घटना में शामिल अभियुक्त साकिब को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वादी की पुत्री के द्वारा पूर्व में थाना बसंत विहार पर दुष्कर्म का अभियोग पंजीकृत कराया गया था, जो वर्तमान में मा० न्यायालय में विचाराधीन है तथा अभियुक्त द्वारा उक्त मुकदमे को वापस लेने तथा अपने बयानों को बदलने के लिए लगातार पीड़िता पर दबाव बनाकर उसे धमकाया जा रहा था।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

साकिब पुत्र अली हसन निवासी – कावली रोड, देहरादून, उम्र – 26 वर्ष

ये भी पढ़ें:  एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!