उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

होली एंजल में करियर काउंसलिंग का आयोजन

कार्यक्रम में कई विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने लिया

देहरादून। होली एंजल सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेशम माजरी में वेदा कॉलेज के सहयोग से करियर काउंसलिंग और यूनिवर्सिटी फेयर का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक डॉ देवी प्रसाद बछेती और प्रधानाचार्या स्वाति पांडेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 21 विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों ने भाग लिया।

इनमें लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, चितकारा यूनिवर्सिटी, ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी तथा यूपीईएस आदि शामिल रहे।

विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों और अभिभावकों को उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रियाओं,

छात्रवृत्ति योजनाओं, करियर विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी।

करियर काउंसलर पंकज राणा ने कहा कि विद्यार्थियों ने उनसे इंजीनियरिंग, मेडिकल, सिविल सेवा, पुलिस सेवा आदि के बारे प्रश्न पूछे।

इस अवसर पर भावना डेंग, हरप्रीत कौर, साहिल बहुगुणा आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  कर्मचारियों के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कांग्रेस करेगी पुरानी पेंशन बहाल : डॉ. हरक सिंह रावत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!