उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

मंहगाई व गन्ना मूल्य घोषित किए जाने को लेकर डोईवाला में किसानों का प्रदर्शन

पेराई सत्र से पहले गन्ना मूल्य घोषित करे सरकार

डोईवाला। बढ़ती मंहगाई और गन्ने मूल्य की घोषणा नहीं किए जाने से नाराज अखिल भारतीय किसान सभा ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।

डोईवाला क्षेत्र के किसान सुबह दस बजे गन्ना सोसाईटी पर इकट्ठा हुए। जहाँ से सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे। और बेहताशा बढ़ती मंहगाई को रोकने और प्रदेश सरकार द्वारा अभी तक गन्ने के रेट की घोषणा नही किये जाने को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारे बाजी की। किसान सभा जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि देश मे पेट्रोल, डीज़ल व गैस के बेहताशा बढ़े दामों के साथ साथ जरूरत की सभी वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन केंद्र व राज्य की सरकारें आंख मूंदे बैठी हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने का आगामी पेराई सत्र शुरू होने वाला है। लेकिन उत्तराखंड सरकार ने अभी तक गन्ने के भाव की घोषणा नही की है।

प्रदर्शनकारियों को किसान सभा जिला संयुक्त सचिव ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा पूरे देश मे बेहताशा बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रत्येक जिला व तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। डोईवाला में भी अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में किसानों ने तहसील मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहीम राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर सरकार से मंहगाई को रोकने व गन्ने के रेट की घोषणा किये जाने की मांग की। ज़ाहिद अंजुम व अश्विनी त्यागी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि अभी केंद्र सरकार लखीमपुर खीरी के गुनहगार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बचाने में लगी हुई है जिसके इशारे पर भाजपा जे तथाकथित गुंडों ने आंदोलित किसानों को कुचल कर शहीद कर दिया।

ये भी पढ़ें:  Éclat 2026 में बिखरी विद्यार्थियों की प्रतिभा की चमक, धूमधाम से मनाया गया Radiance Institute of Management Studies का 12वाँ Founders’ Day

किसान नेता उमेद बोरा, बलबीर सिंह,टॉमस मैसी, मेहताब अली ने भी सम्बोधित किया। प्रदर्शन में मुहम्मद हनीफ, करेशन सिंह, सरजीत सिंह, हुसैन अहमद, साधुराम, उस्मान अली, प्रियांशू सक्सेना, हर्षप्रित सिंह, न्युटन आइंस्टीन, सारा मैसी, हरवंश सिंह, इमानुल मेसी, आदि काफी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!