उत्तराखंड

सड़क किनारे, सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस की बस सेवा का मीटर चालू ,119 व्यक्तियों को लाया गया थाने

देहरादून: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशों पर सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने तथा हुड़दंग करने वालों तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के दौरान आज दिनांक 11-02-2025 को दून पुलिस द्वारा अलग- अलग थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर सडक किनारे खुले में अथवा गाड़ियों में शराब पीने व पिलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्व चैकिंग अभियान चलाकर कुल 119 व्यक्तियो को गाडी मे बैठाकर थाने पर लाया गया व पूछताछ के पश्चात उन्हें भविष्य के लिए सख्त हिदायत देकर सभी 119 व्यक्तियों के पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गई एवं कुल 37500/- रू0 का जुर्माना वसूला गया।

ये भी पढ़ें:  The Horizon School: धूमधाम से मनाया गया स्कूल का वार्षिकोत्सव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!