उत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटनमौसम

देहरादून समेत कई जिलों में 1 अगस्त तक है बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून। मौसम विभाग ने देहरादून समेत गढवाल और कुमाऊ के कई जिलों में एक अगस्त तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार और शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौडी, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। गर्जना के साथ आकाशीय बिजली भी चमक सकती है। जिसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को देहरादून, टिहरी, चमोली, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ जिलों में भारी वर्षा और आकाशीय बिजली चमकने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि रविवार को चमोली, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ जिलों में भारी वर्षा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जिससे इन स्थानों में रहने वालों लोगों और इन स्थानों से आवाजाही करने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!