अपराधउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मपर्यटन

हरिपुर कला-रायवाला गंगा नदी में नहाते तीन महिलाए डूबी, सर्च ऑपरेशन जारी

हरिद्वार। दिनांक 03 अक्टूबर को प्रातः 04:49 पर थाना रायवाला से SDRF टीम को सूचना दी गई कि हरिपुर कला में 03 महिलाएं गंगा नदी में डूब गई हैं।

उक्त सूचना पर ढालवाला पोस्ट से SI चंदन सिंह की हमराह रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिये रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद SDRF टीम को स्थानीय लोगो द्वारा बताया गया कि हरिपुरकलां स्थित गीता कुटीर घाट पर स्नान के लिये तीनों महिलाएं गई जो कि गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव मे बह गई।

तीनो महिलाएं कुसुम पत्नी श्री राजेश निवासी उम्र 36 खानपुरकलां सोनीपत, सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 निवासी पाद्ची सोनीपत व कुमारी नेहा पुत्री सतवीर उम्र 24 निवासी गढ़ीकेसरी सोनीपत, हरियाणा की निवासी है।

SDRF टीम द्वारा तीनो की सर्चिंग की जा रही है, अभी तक किसी का कुछ पता नही चल पाया है।

ये भी पढ़ें:  बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोगों की मौत; सीएम धामी ने दिए जांच के आदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!