उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

किसानों को बारिश से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार: कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

डोईवाला। किसान कांग्रेस व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

आज दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को डोईवाला किसान कांग्रेस व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन द्वारा बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि आकस्मिक वर्षा से किसानों की खड़ी धान व अन्य फसलों को भारी नुकसान हुआ है । हमारी मांग है कि फसलों को जो नुकसान हुआ, उसका शासन द्वारा जायजा लिया जाए व किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए ।

डोईवाला किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेद बोरा ने कहा की डोईवाला के किसान पहले ही सरकार द्वारा तीन काले कृषी कानूनों से शोषित हैं वहीं फसलों को भारी नुकसान हुआ है । किसानों की फसलों को नुकसान का प्रशासन द्वारा जायजा लेकर उचित मुआवजा किसानों को दिया जाए। इस मौके पर अनुज कन्नौजिया,सावन राठौर,हिमांशु बड़ाना, आरिफ अली, मनमीत सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  सैनिकों के सम्मान में धामी सरकार का बड़ा कदम, शहीद आश्रितों की अनुग्रह राशि ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹50 लाख, एक सदस्य को सरकारी नौकरी की भी व्यवस्था

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!