उत्तराखंडदेशदेहरादूनराजनीति

डोईवाला व धर्मपुर में पार्टी विरोधी गतिविधि को लेकर भाजपा ने इन 13 नेताओं को निष्कासित किया

देहरादून। भाजपा ने डोईवाला, धर्मपुर व कैंट में पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कुल 13 नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया है।

भाजपा के महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट की संस्तुति पर महानगर क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त व पार्टी के घोषित प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने वालों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हे पार्टी के सभी पदों से पदमुक्त करते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है।

डोईवाला विधानसभा से गजेंद्र पंवार पूर्व जिला महामंत्री, राजन पंवार सदस्य, मुकेश कंडवाल सदस्य, उमेश पुण्डीर सदस्य को भाजपा ने छह वर्षो के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जबकि धर्मपुर विधानसभा से बीर सिंह पंवार पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, गणेश उनियाल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य (किसान मोर्चा), राजेंद्र चौहान मंडल अध्यक्ष (किसान मोर्चा),

विनोद रावत मंडल महामंत्री (किसान मोर्चा), गिरीराज उनियाल पूर्व महानगर सह मीडिया प्रभारी, सूरज मेहरा बूथ अध्यक्ष 107 नंबर, सौरभ उनियाल युवा मोर्चा, अबल सिंह बिष्ट मंडल मंत्री और कैंट से दिनेश रावत वरिष्ठ कार्यकर्ता को भाजपा ने छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। भाजपा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी मीडिया को दी है।

ये भी पढ़ें:  Holy angel school: चार युगों को देखकर हैरान हुए अभिभावक और शिक्षक

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!