अपराधउत्तराखंडदेहरादून

थानों रोड़ पर हुए एक्सीडेंट में भानियावाला निवासी की मौत

डोईवाला। कांडर वाला, भानियावाला थानों मार्ग पर एक्सीडेंट में एक युवक की मौत हो गई।

पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की एक कार थानो तिराहे से ऊपर एक सब्जी के ट्रक से टकरा गई है।

और वहाँ मौके पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। और 108 के माध्यम से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पंचायत नामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतक का नाम दिनेश बहुगुणा (35) पुत्र स्वर्गीय फकीरचंद बहुगुणा निवासी कन्हरवाला भानियावाला बताया गया है।

ये भी पढ़ें:  प्रशिक्षक अनुज गौड़ के मार्गदर्शन और योग संगठनों की पहल से खेल एवं योग को मिल रहा बढ़ावा; उत्तराखंड स्टेट ओपन कराटे चैंपियनशिप में बच्चों का शानदार प्रदर्शन

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!