अपराधउत्तराखंडदेशधर्म कर्मपर्यटनमौसमराज्य

केदारनाथ से लौट रहे तीर्थयात्रियों पर सोनप्रयाग में पहाड़ से पत्थर गिरने से तीन घायल एक की मौत

सोनप्रयाग। सोनप्रयाग से 500 मीटर आगे पहाड़ से पत्थर गिरने से तीन लोग घायल हो गए वही हादसे में एक की मौत हो गई।

आज दिनांक 30 जून 2022 को थाना सोनप्रयाग से एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सोनप्रयाग से 500 मीटर दूर पहाड़ से पत्थर आने के कारण कुछ लोग घायल हो गए है। एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिय रवाना हुई।

उक्त लोग यात्री थे, जो श्री केदारनाथ से दर्शन करके सोनप्रयाग की ओर रहे थे। अत्याधिक वर्षा होने से पहाड़ से पत्थर गिरने के कारण 04 यात्री घायल हो गए।जिसमे से एक यात्री के गंभीर चोटें लग जाने पर मृत्यु हो गई।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पत्थर गिरने से घायल हुए 03 व्यक्तियों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया।

व एक व्यक्ति नाम जयंती लाल उम्र 50 वर्ष निवासी राजस्थान के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

घायलों के नाम :-
01. मयूरी पत्नी श्री धर्मेंद्र उम्र 30 वर्ष निवासी अहमदाबाद गुजरात।
02. अवन सिंह पुत्र श्री मीर सिंह उम्र 59 वर्ष निवासी झज्जर हरियाणा।
03. विकास पुत्र श्री वीर चंद्र उम्र 24 वर्ष निवासी नेपाल।

ये भी पढ़ें:  सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम: नीरज जोशी ने राष्ट्रीय खेल में बढ़ाया उत्तराखंड का मान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!