अपराधउत्तराखंडदेहरादूनराज्य

लच्छीवाला टोल प्लाजा से सीमेंट से लदा तेज रफ्तार ट्रक टकराकर पलटा-एक युवती घायल

Dehradun. देहरादून की तरफ से लच्छीवाला की तरफ आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक लच्छीवाला टोल प्लाजा से टकराकर वहीं पलट गया।

शनिवार दोपहर ढाई बजे के लगभग सीमेंट से लदा एक ट्रक देहरादून की तरफ से तेज गति से लच्छीवाला टोल बैरियर की तरफ आकर टोल प्लासा के डिवाईडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गया।

जिससे वहां एक काम करने वाली एक युवती घायल हो गई। घटना के समय वहां टोल प्लाजा के काफी लोग काम कर रहे थे।

जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता था। टोल संचालक अरविंद यादव ने कहा कि तेज गति से आ रहा भारी वाहन टोल प्लाजा से टकरा गया।

जिसकी सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

ये भी पढ़ें:  बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला यात्री की मौत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!