उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

आजादी के नारों को साथ विधायक ने रानीपोखरी में निकाली तिरंगा रैली

Dehradun. आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दून भवानी स्कूल रानीपोखरी घम्मूवाला में आजादी के नारों से रैली का शुभारंभ किया गया।

डोईवाला क्षेत्र के विधायक बृज भूषण गैरोला ने तिरंगे वितरित करते हुए स्कूली बच्चों की रैली को रवाना किया। और खुद भी रैली में शामिल हुए।

रैली स्कूल से होती हुई डांडी चौक पहुंची। और फिर वापस स्कूल में आकर समाप्त हुई।

विधायक गैरोला ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इसकी अहमियत को समझते हुए सभी को अपने घरों पर तिरंगा फहराया है। खासकर स्कूली बच्चों को ये जरूर जानना चाहिए कि देश की आजादी में किन महान लोगों ने अपनी आहूति दी है।

 

विधायक ने द्वारा विद्यालय के कुछ छात्र-छात्राओं को एनसीसी – ‘ए’ सर्टिफिकेट का वितरण किया। विद्यालय के प्रबंधक महोदय  बीपी उनियाल सह प्रबंधक साकेत उनियाल, विद्यालय के प्रधानाचार्य पुष्पा उनियाल द्वारा पुष्पगुछ देकर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य संजीव डबरल, कोऑर्डिनेटर सुशील कुमार भट्ट, एनसीसी प्रमुख विनोद गोदीयाल, पूजा पंडीर, विवेक नौटियाल, पंकज नेगी, विजय नौटियाल, मोहन सिंह,  भावना शर्मा, विक्रम नेगी, महेंद्र भट्ट, सतीश सेमवाल, प्रेम पुण्डीर, विजय भट्ट, सविता सजवान, पूजा कपरूवाण, सुरभि जैन, कुमारी निहारिका आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!