अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

साइबर अपराधों के बारे में रानीपोखरी पुलिस ने दी स्कूली बच्चों को जानकारी

देहरादून। रानीपोखरी पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के बारे में स्कूली बच्चों को जानकारी दी गई।

थानाध्यक्ष रानीपोखरी द्वारा द्वारा चार्ल्स वेन एकेडमी बिशनगढ़ भोगपुर रानीपोखरी में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाते हुए स्कूली बच्चों को जागरूक किया गया। रानीपोखरी थानाध्यक्ष ने अध्यापक/ अध्यापिका तथा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के समस्त छात्र छात्राओं को नशे के  कुप्रभाव, साइबर संबंधी अपराधों और ट्रैफिक नियमों के संबंध में जानकारी दी गई।

समस्त छात्र-छात्राओं को लगन व मेहनत के साथ अनुशासित होकर कठिन परिश्रम के साथ अपने लक्ष्य को हासिल करने को प्रोत्साहित किया गया।

जिस पर समस्त स्कूल स्टाफ और छात्र-छात्राओं द्वारा नशे के खिलाफ देहरादून पुलिस के अभियान को सफल बनाने और उत्तराखंड को नशा मुक्त करने हेतु प्रण लिया गया।

पुलिस के इस प्रयास की सराहना की गई और पुलिस के इस अभियान को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग की घोषणा की गई। इस अवसर पर स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुभव बहुगुणा, स्कूल की प्रधानाचार्य नीलम त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं को सुना

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!