

देहरादून। केशवपुरी बस्ती डोईवाला में एक ही परिवार के लोगो के बीच मार-पिटाई खूनी संघर्ष में बदल गई।
एक बहन, उसकी भतीजी, मां और दूसरे परिजनों के बीच मार-पिटाई खूनी संघर्ष में बदल गया।
एक भूमि के टुकड़े की खातिर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जमीन की खातिर सभी ने एक दूसरे को खूब पीटा, जिसमे दोनों ही पक्ष के लोग पूरी तरह घायल हुए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन के इस मामले को लेकर पहले भी कई बार कहा इन लोगों में कहा सुनी और नोकझोंक हुई है।
लेकिन शनिवार को यहाँ खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला किया गया।

शिकायतकर्ता विनय कुमार ने पुलिस में मामला दर्ज करवाते हुए कहा है कि उसकी बहन व उसके परिवारवाले द्वारा जमीन को लेकर पहले भी कई बार कहा सुनी की गई। लेकिन शनिवार को चाकू से हमला किया गया।
कहा कि उन पर चाकू से हमला कर उनकी जान लेने की कोशिश की गई। जिसमें उन्होंने करीब आधा दर्जन लोगों पर आरोप लगाए हैं।
जिसमें उनको उनकी माता असमी देवी, राम खैर, समेत उनके कई परिजनों घायल हुए है। जिसमे उन्हें कई घाव और टांके आए है।

