उत्तर प्रदेशउत्तराखंडदेशदेहरादूनधर्म कर्मराजनीतिराज्य

मुलायम सिंह ने उत्तराखंड का जो प्रस्ताव दिया उसकी राजधानी थी गैरसैंण: सपा

नगर पालिका में मुलायम सिंह को दी श्रद्धांजलि

डोईवाला। नगर पालिका सभागार मे सर्वदलीय शोक सभा आयोजित कर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व रक्षा मंत्री माननीय मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान वक्ताओ ने धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मुलायम सिंह समजावादी पार्टी के साथ साथ सभी राजनैतिक दलों के प्रिय नेता थे।

राजनीती मे उनका व्यक्तित्व बहुत ऊंचा रहा है। उन्होंने रक्षा मंत्री रहते हुए देश के शहीदों के पार्थिव शरीर को उनके घर तक पहुंचाया। सपा नेता फुरकान अहमद ने कहा कि नेता ज़ी उनके पिता तुल्य थे। कहा कि नेता ज़ी के सपनो का उत्तराखण्ड आज भी नहीं बना है।

उन्होंने जो प्रस्ताव उत्तराखण्ड का दिया था उसकी राजधानी गैरसेंण थी। वो हमेशा उत्तराखण्ड के हितेषी रहे हैं। मोके पर कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक,

नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सागर मनवाल, कांग्रेस नेता हाजी अमीर हसन, किसान नेता सुरेंद्र सिंह खालसा, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, किसान नेता तजेंद्र सिंह, कम्युनिस्ट नेता जाहिद अंजुम, भाजपा नेता रामेश्वर पांडे, टम्स मेसी पादरी, तोकीर हसन, सलीम अंसारी,मेहताब अली, शराफत सलमानी, रियासत सलमानी आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  बजाज फिनसर्व धुनिवर्स 31 मार्च को शंकर-एहसान-लॉय के साथ ‘वॉइस ऑफ नेशन’ का करेगा अनावरण, भारत के सबसे बड़े डिजिटल फर्स्ट म्यूजिक टैलेंट सर्च में से अपने विजेताओं की करेगा घोषणा

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!