अपराधउत्तराखंडदेशधर्म कर्मराज्य

अल्मोड़ा में बारातियों से भरी फोर्ड फिएस्टा 100 मीटर गहरी खाई में गिरी- 4 की मौत 3 घायल

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में बारातियों से भरी फोर्ड फिएस्टा 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई जिससे 4 लोगों की मौत जो गई। वही 3 लोग हादसे में घायल हो गए।

जनपद नियंत्रण कक्ष, अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई कि शेराघाड रोड लिगुडता मोड के पास एक बारात की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है।

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक राजेश जोशी के हमराह तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

घटनास्थल पर टीम द्वारा देखा गया कि उक्त वाहन फोर्ड फिएस्टा (वाहन संख्या UK 18H 6578) था, जो सड़क से 100 मीटर नीचे खाई में गिर गया था।

वाहन में सात लोग सवार बताए जा रहे है, जिनमे से तीन को घायल अवस्था मे रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया।

व एसडीआरएफ टीम द्वारा 4 शवों को खाई से बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाकर राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:-

1) जयन्त सिंह पुत्र बच्ची सिंह, उम्र 65 वर्ष निवासी काफलीगेर

2) अनिता पत्नी मंगल सिंह उम्र- 32 वर्ष निवासी काफलीगेर

3) सीमा पत्नी जगदीश सिह उम्र 36 वर्ष निवासी डोरियाल गांव

4) समर पुत्र मंगल सिंह उम्र – 10 वर्ष निवासी काफलीगेर

शादी में गए थे बेरीनाग

अल्मोड़ा। ये सभी लोग जयन्त सिंह के पुत्र की शादी में शामिल होने सब बेरीनाग गए थे।

शादी के उपरांत वापसी में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया।

ये भी पढ़ें:  बजाज समूह के 100 वर्ष स्वतंत्रता संग्राम से वैश्विक विस्तार तक, पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र निर्माण के एक शतक की सराहना की

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!