उत्तराखंडखेलदेहरादूनराज्यस्वास्थ्य और शिक्षा

खेल महाकुंभ और एसएफए कराटे प्रतियोगिता में भानियावाला की इस भाई-बहन की जोड़ी ने जीते मेडल

डोईवाला। राज्य सरकार द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ प्रतियोगिता और एसएफए द्वारा आयोजित कराटे प्रतियोगिता में दून पब्लिक

स्कूल के कक्षा नौ की छात्रा अग्रिमा नेगी ने खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल और कक्षा 5 के छात्र अग्रिम नेगी ने भी सिल्वर मेडल

प्राप्त किया है। वहीं दोनों भाई बहिन की जोड़ी ने एसएफए खेल प्रतियोगिता में गोल्ड अपने नाम किया है। इससे पूर्व भी दोनों भाई बहन

राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में मेडल जीत चुके हैं। कोच विशाल ठाकुर ने कहा कि खेल महाकुंभ में पूरे देहरादून व एसएसए

प्रतियोगिता में पूरे उत्तराखंड से बच्चों ने प्रतिभाग किया था। जिसमे दून पब्लिक स्कूल भानियावाला की इस भाई बहन की जोड़ी ने मेडल जीते हैं।

ये भी पढ़ें:  जनता भी व्यवस्था में बने सहभागी, समस्याओं की फोटो व लोकेशन डीआईपीआर देहरादून के फेसबुक/इंस्टाग्राम पेज पर करें टैगः डीएम

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!