उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराज्य

जौलीग्रांट में हुई “भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक”, कार्यकर्ताओं में भरा जोश

डोईवाला। भाजपा जिला ऋषिकेश की प्रथम जिला कार्य समिति की एक बैठक का

आयोजन जौलीग्रांट में किया गया। जिसमें संगठन की कार्यसमिति को सुचारू और

व्यवस्थित रूप से चलाने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि प्रत्येक

पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि वह पद की गरिमा को बनाते हुए दी हुई जिम्मेदारी का

निर्वहन करें। साथ ही अपने आपसी मनमुटाव को दरकिनार कर पार्टी व संगठन की कार्यशैली

एवं दिए गए प्रत्येक जिम्मेदारी को अनुशासन में रहकर पूर्ण करें ।

अतिथि के रूप में उपस्थित जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित

करते हुए आगामी कार्यक्रमों के संबंध में सूचना देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी 365

दिन काम करने वाली पार्टी है। और इसके सभी कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नागरिक हैं।

और यह पार्टी ही प्रत्येक कार्यकर्ता की पहचान है। इसलिए पार्टी ने संगठन की जिम्मेदारियां

सौंपी हैं। जिसका अनुशासन में रहते हुए पालन करना है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के विषय

में भी जानकारी देते हुए मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने में अधिक से अधिक लोगों को

उस में जोड़ने के लिए आग्रह किया।
इस अवसर पर मंच संचालन कर रहे महामन्त्री

दीपक धमीज़ा व राजेंद्र तड़ियाल, हिमांशु संगतानी, राजकुमार राज, मनोज ध्यानी, पंकज

शर्मा, प्रतीक कालिया, दिनेश सजवान, पुष्पा ध्यानी, गणेश सिंह रावत, उषा कोठारी नीलम

काला चमोली, कविता शाह, दीवान सिंह, नरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश सती, राजेश जुगलान, राहुल

अग्रवाल, शिवानी भट्ट, नरेंद्र रावत, विनय कंडवाल, दिनेश पयाल, अरुण शर्मा, रोहित

भारद्वाज, देव व्रत शर्मा, पुष्पा प्रजापति, शिव कुमार गौतम, प्रशांत खरोला आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  चंपावत दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस की जांच में साजिश का खुलासा, बदले की भावना में नाबालिग को बहला-फुसलाकर रचा गया सुनियोजित षड्यंत्र, वैज्ञानिक एवं तकनीकी जांच से खुली साजिश की परतें

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!