अपराधउत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मराज्य

नैनीताल-खैरना में कार व महिंद्रा यूटिलिटी की आपस में भिड़ंत- 2 महिला 1 पुरुष घायल

नैनीताल। नैनीताल-खैरना में कार व महिंद्रा यूटिलिटी आपस में भिड़ंत होने से 2 महिलाओं

समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया।

पुलिस चौकी खैरना द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि रति घाट क्षेत्र में रामगढ़ मंदिर के

पास एक कार व एक महिंद्रा यूटिलिटी आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये है।

सूचना पर पोस्ट खैरना से SI राजेश जोशी के हमराह रेस्क्यू टीम तत्काल मोके के लिए रवाना हुई।

SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर देखा गया कि एक महिंद्रा यूटिलिटी वाहन (UK02

TA 1831) जो 09 यात्रियों को लेकर कपकोट से हल्द्वानी जा रही थी। जिसे एक टाटा स्टोर्म

द्वारा टक्कर मार दी गई। SDRF टीम द्वारा टाटा स्टोर्म सवार घायल व्यक्ति नरेंद्र सिंह s/o

धर्मवीर सिंह जो मेरठ से अल्मोड़ा जा रहे थे। उन्हें खैरना हॉस्पिटल भेजा गया। और

यूटिलिटी में सवार घायल रवीना आर्य उम्र 20 वर्ष व बसंती देवी उम्र 22 वर्ष निवासी कपकोट को भी हॉस्पिटल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:  जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!