उत्तराखंड

इन्वेस्टर्स समिट के एक्ज़ीबिशन एरिया में रविवार को बड़ी संख्या में पहुँचे स्कूली छात्र और आम जनता, सीएम धामी के निर्देश पर सोमवार को भी खुला रहेगा आयोजन स्थल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में FRI स्थित “उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट” के आयोजन स्थल पर “एग्जीबिशन एरिया” रविवार को स्कूली छात्रों और आम जनता के लिए खुला रहा। यह स्थल सोमवार 11 दिसंबर को भी स्कूली छात्रों और आम जानता के लिए खुला रहेगा।

रविवार को बड़ी संख्या में FRI पहुँचे छात्र-छात्राओं और आम जनता को विभिन्न स्टाल्स का भ्रमण कर उत्तराखण्ड के दो दशक की विकास यात्रा को क़रीब से जानने का अवसर प्राप्त हुआ।

स्टाल्स पर जहां एक ओर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन, एरोमा पार्क, प्लास्टिक पार्क, फ़ूड पार्क, वेलनेस पार्क, टिहरी डैम समेत विभिन्न जलविद्युत परियोजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई है, वहीं उत्तराखण्ड के पारंपरिक उत्पादों, हस्तकला, हस्तशिल्प प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखण्ड: सोलर पैनल लगाने वालों को बड़ी राहत, अब नहीं काटने पड़ेंगे UPCL दफ्तरों के चक्कर

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!