उत्तराखंड

देहरादून के इस इलाके में विक्रम के लिए बनेंगे फ्रीज़ जोन.. नहीं हो पाएंगे संचालित

देहरादून: वायु प्रदूषण और यातायात के दबाव को कम करने के लिए शहर के सबसे व्यस्त इलाके घंटाघर और परेड ग्राउंड क्षेत्र में विक्रमों का संचालन नहीं किया जा सकेगा।

घंटाघर और परेड ग्राउंड को विक्रम के लिए फ्रीज जोन घोषित किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। 23 दिसंबर को आरटीए की होने वाली बैठक में इसके लिए प्रस्ताव पेश किया जाएगा। मंजूरी मिलते ही यह पाबंदी लागू हो जाएगी।

ये भी पढ़ें:  साइबर ठगी से बचाव, नशे से दूरी और गलत स्पर्श पर चुप्पी तोड़ने का संदेश

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!