उत्तराखंड

मंत्रिमंडल के द्वारा गठित उपसमिति की हुई बैठक, सरकारी भूमि पर अवैध अध्यासियों के संबंध में हुई चर्चा

देहरादून। राज्य की विभिन्न श्रेणियों की भूमि को विनियमित किए जाने के संबंध में गठित मंत्रिमंडल की उपसमिति की एक बैठक का आयोजन बुधवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में किया गया।

उपसमिति के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री  सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में वर्ग(3) , वर्ग(4) व अन्य विभिन्न श्रेणी की सरकारी भूमि पर अवैध अध्यासियों के संबंध में चर्चा हुई। वन मंत्री को इस अवसर पर अवगत कराया गया कि इन भूमि के सम्बंध में समस्त जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई थी जिसमें दो जनपदों को छोड़कर बाकी सभी ने अपनी रिपोर्ट उपलब्ध करा दी है।

बैठक में मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि को विनियमित किये जाने के सम्बंध में बेहद गंभीरतापूर्वक कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द उपसमिति की बैठक पुनः बुलाई जाए ताकि इनसे जुड़े मामलों पर निर्णय हो सके। बैठक में खाम भूमि सहित अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा—दृढ़ संकल्प, निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम से हासिल की जा सकती है बड़ी उपलब्धि

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!