उत्तराखंडखेलदेशदेहरादूनराज्य

दून पब्लिक स्कूल में हुआ बास्केटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन: एनडीएस स्कूल और आरआईएस स्कूल ने जीती बास्केटबॉल चैंपियन ट्रॉफी

कैप्टन बीआर भट्ट मेमोरियल द्वितीय अंतरविद्यालयीय बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन

देहरादून। दून पब्लिक स्कूल भानियावाला में दो दिवसीय कैप्टन बीआर भट्ट मेमोरियल द्वितीय अंतरविद्यालयीय बालक और बालिका बास्केटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ।

बालिका वर्ग में एनडीएस स्कूल और बालक वर्ग में आरआईएस स्कूल ने चैंपियन ट्राफी जीती।

प्रतियोगिता में बालक वर्ग की 10 टीमों और बालिका वर्ग की 6 टीमों कुल 16 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय सचिव एसएल रतूड़ी, निदेशक विनय रतूड़ी, सोमिल रतूड़ी, प्रधानाचार्य रणबीर सिंह नेगी और जिला बास्केटबॉल सचिव वहीद अहमद द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

बालिका वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में दून पब्लिक स्कूल ने एमएएमएस को 12–08 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

बालिका वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में एनडीएस स्कूल ने एपीएस को 15–06 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल मुकाबले में डीएसबी स्कूल ने एनडीएस स्कूल को 12–11 से पराजित किया।

बालक वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में आआईएस स्कूल ने डीपीएस को 24–18 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में एनडीएस स्कूल ने डीपीएस को 19–05 से हराकर बालिका वर्ग की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में आरआईएस स्कूल ने डीएसबी स्कूल को 38–06 से पराजित कर बालक वर्ग की विजेता ट्रॉफी जीती।

बालक वर्ग के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सागर, बालिका वर्ग की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी प्रियांशी रही।

इस अवसर पर स्कूल निदेशक विनय रतूड़ी, विद्यालय के उपप्रधानाचार्य राजशेखर मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी जेपी सकलानी, अनीता, सोनू राठौर, पूजा, शमा रामोला, कोच आकाश आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मिलिट्री इक्विपमेंट ने हर्षोल्लास से मनाया दीपावली उत्सव

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!