उत्तराखंड

गांधी पार्क में धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के माता – पिता, कांग्रेस ने दिया समर्थन

देहरादून। वर्ष 2022 में हुए अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले पर हाल ही में पूर्व राज्य मंत्री विनोद आर्य की प्रेस वार्ता होने के बाद अब यह मामला फिर एक बार तूल पकड़ता हुआ नज़र आ रहा है जिसे लेकर राजधानी देहरादून के गांधी पार्क में अंकिता भंडारी के माता पिता धरने पर बैठे गए हैं। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क पहुंचकर अंकिता भंडारी के माता पिता को समर्थन दिया। अंकिता भंडारी के माता-पिता ने जहां एक ओर अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाते हुए VIP के खुलासे की बात कही। वहीं मुख्य आरोपित पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य द्वारा की गई प्रेस वार्ता और उसमें ऑनलाइन चैट को सार्वजनिक करने के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी की है।

वहीं इस बीच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि अंकिता भंडारी की मौत के 4 साल बाद उसके चरित्र पर आरोप लगाना निंदनीय है और हम धामी सरकार से जानना चाहते हैं कि विनोद आर्य को अंकिता भंडारी की वो ऑनलाइन चैट कैसे मिली। इस दौरान अंकिता भंडारी के साथ परी फाउंडेशन की अध्यक्ष योगिता भयाना भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि विनोद आर्य ने प्रेस वार्ता में जिस तरह से न्यायालय की कार्यवाहियों से जुड़े तथ्यों को सार्वजनिक किया है वह पूरी तरह से गैरकानूनी है। लेकिन बीते 4 से 5 दिनों से हम लगातार पुलिस थाने कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

ये भी पढ़ें:  उत्तराखंड में पहली बार पेश हुई Alma Harmony तकनीक; देहरादून के Skin Station Clinic ने ClearSkin Pro के साथ की शुरुआत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!