उत्तराखंडदेशदेहरादूनराज्य

डॉ आरुषि निशंक का ‘गंगा की बेटी’ के रूप में हुआ अभिनंदन

महिला जोगीवाला माफी में महिलाओं को किया सम्मानित

देहरादून। फिल्म निर्माता, अभिनेत्री और स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ आरुषि निशंक ने जोगीवाला माफी स्थित गर्ल्स स्कूल में आयोजित महिला सशक्तिकरण एवं सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

डॉ आरुषि निशंक ने महिला सशक्तिकरण और समाज निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि महिलाएं केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास की भी मजबूत शक्ति हैं।

उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, राजनीति, विज्ञान, कला, उद्यमिता और सामाजिक नेतृत्व सहित हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य का परिचय दे रही हैं। जरूरत है कि उन्हें समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिले।

महिला सशक्तिकरण केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि महिलाओं को अपने फैसले स्वयं लेने, अपनी पहचान बनाने और समाज के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर भी मिलना चाहिए। जब एक महिला सशक्त होती है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ियों पर पड़ता है।

कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री गिरीश डोभाल ने डॉ आरुषि निशंक के सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि डॉ. आरुषि निशंक ने फिल्म, कला, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।

उन्होंने डॉ आरुषि निशंक को ‘गंगा की बेटी’ बताते हुए उनकी उपलब्धियों और उत्तराखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के प्रयासों पर गर्व व्यक्त किया।

जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सोबन कैंथुरा ने कहा कि डॉ. आरुषि निशंक उत्तराखंड की बेटी हैं। निशंक परिवार का क्षेत्र की जनता के साथ लंबे समय से जुड़ाव रहा है और अब क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि आरुषि निशंक इस जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाएं।

वहीं, मंडल अध्यक्ष चंदन पोखरियाल ने कहा कि डॉ. आरुषि निशंक ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है, लेकिन अपनी संस्कृति, मिट्टी और यहां के लोगों से उनका जुड़ाव हमेशा बना रहा है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कार्यक्रम संयोजक सोबन सिंह कैंतुरा, सहसंयोजक उत्तम सिंह भंडारी, साहब नगर प्रभारी भावना गुरंग, जोगीवाला माफी प्रभारी कमलेश बिष्ट एवं चकजोगीवाला प्रभारी तथा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सीमा पंवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम का मंच संचालन सुशीला नेगी (मंडल कोषाध्यक्ष) और अनीता राणा (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) ने किया।

ये भी पढ़ें:  सूबे में 2 लाख किसानों को 600 करोड़ ऋण वितरण का लक्ष्य: डॉ धन सिंह रावत

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!