
बदले हुए समय के अनुसार आवाजाही करेंगी फ्लाइटें
देहरादून। देहरादून एयरपोर्ट पर एक जूलाई से लेकर 24 अगस्त तक फ्लाइटों के समय पर फेरबदल कर दिया गया है।
इसलिए अब हवाई पैसेंजरों को बदले हुए समयानुसार ही एयरपोर्ट पहुंचना चाहिए। एलाइंस एअर की प्रतिदिन आने वाली दिल्ली से आने वाली फ्लाइट सुबह 7:20 पर एयरपोर्ट पहुंचेगी। और एयरपोर्ट से हवाई पैसेंजरों को लेकर 8 बजे जौलीग्रांट से पंतनगर के लिए रवाना होगी।
एलाइंस एअर की दूसरी फ्लाइट पंतनगर से सुबह 10:30 पर जौलीग्रांट पहुंचेगी और 11 बजे जौलीग्रांट से दिल्ली के लिए रवाना होगी। इन दोनों फ्लाइटों का यह समय 24 अगस्त तक के लिए होगा।
इंडिगो की फ्लाइट सप्ताह में मंगल, बुध और बृहस्पतिवार को मुंबई से 12:25 पर जौलीग्रांट पहुंचेगी। और हवाई यात्रियों को लेकर 1:05 बजे वापस मुंबई को रवाना होगी।
इस फ्लाइट का समय आगामी 20 अगस्त तक यही रहेगा। इंडिगो कंपनी की दूसरी प्रतिदिन आने वाली फ्लाइट दिल्ली से 1:50 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी। और 2:30 बजे दिल्ली के लिए वापसी करेगी। इस फ्लाइट का यह समय आगामी 24 अगस्त तक के लिए रहेगा।
इंडिगो की तीसरी और आखिरी फ्लाइट मंगल, बृहस्पतिवार और शनिवार को बंगलुरू से 2:55 बजे जौलीग्रांट पहुंचेगी और 3:55 पर वापस मुंबई के लिए रवाना होगी। यह बदलाव 22 अगस्त तक के लिए किया गया है।
वहीं जौलीग्रांट में आखिरी फ्लाइट एलाइंस एअर की प्रतिदिन दिल्ली से 7:10 बजे जौलीग्रांट में लैंड होगी और हवाई यात्रियों को लेकर 7:50 पर वापस दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह बदलाव आगामी 24 अगस्त तक के लिए किया गया है। एयरपोर्ट निदेशक डीके गौतम ने यह जानकारी दी है।