उत्तराखंडदेहरादूनधर्म कर्मस्वास्थ्य और शिक्षा

रानीपोखरी की रतनदेई का 116 वर्ष की उम्र में निधन

डोईवाला। न्यायपंचायत रानीपोखरी की सारंधरवाला ग्राम सभा निवासी रतन (116) देई पत्नी स्व.जयपाल सिंह तोमर का शनिवार रात निधन हो गया।

ऋषिकेश स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 116 वर्षीय रतन देई का विवाह 15 वर्ष की उम्र में हुआ था। इनका चार पीढ़ी के परिवार में सबसे छोटा बेटा भगवान सिंह तोमर हैं।

जिनकी उम्र 83 वर्ष की है। 4 पोते अनिल तोमर, अजित तोमर, प्रवीण तोमर, प्रमोद तोमर व एक पोती अनिता शाह सहित नाती, पोते सहित 20 सदस्य हैं।

रतन देई के निधन पर उनके प्रपौत्र विशाल तोमर (उपप्रधान सारंगधर वाला) ने कहा कि पंचायत चुनाव में दादी का विजयी भव वाला आशीर्वाद उन्हे हमेशा याद रहेगा।

उनकी दादी इतनी लंबी उम्र में बिना किसी सहारे के अपने सारे काम खुद करती थी। उनके निधन पर क्षेत्रवासियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। पूर्व प्रधान पुष्पराज बहुगुणा ने कहा कि उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ये भी पढ़ें:  पोस्ट ऑफिस में होने वाली नियुक्तियों का महेंद्र भट्ट ने राज्यसभा में उठाया मुद्दा, स्थानीय युवाओं को भर्ती में तरजीह मिलने की मांग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!