
लोग बोले जो पीढ़ियां नहीं देख पाई वो उन्होंने देख लिया
डोईवाला। अपने घर की नींव पड़ने पर भी शायद लोग उतने खुश नहीं होते होंगे। जितने अयोध्या में राम मंदिर की नींव पड़ने से हुए हैं।
सुबह से ही लोगों ने सोशल मीडिया पर गुड मोर्निंग और शुप्रभात की जगह जय श्रीराम के मैसेज एक-दूसरे को भेजने शुरू कर दिए थे। लोग नहा-धोकर सुबह से ही टीवी से चिपक गए थे। वहीं बाजारों में भी लोग टीवी और फोन पर राम मंदिर का भूमि पूजन देख रहे थे। लोगों ने मिठाई बांटकर और दिए जलाते हुए अपनी श्रद्धा को व्यक्त किया। छोटे-बड़े, बच्चे-बूढे सभी सुबह से ही राम-राम लगे हुए थे।
लोगों ने एक पर्व की तरह राम मंदिर के भूमि पूजन को मनाया। डोईवाला में राम मंदिर निर्माण के लिए 1990 और 1992 में आंदोलन कर जेल गए कार में सेवकों का सम्मान किया गया। खेरी के जंगल में स्थित प्रसिद्ध माता मंदिर नलों वाली देवी मन्दिर में राम भक्तों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम आयोजक रामेश्वर लोधी, राकेश लोधी, अजय, संजीव ने कहा कि ये एक ऐतिहासिक दिन है। और वर्तमान पीढी भाग्यशाली है। जो मंदिर को बनते देख रही है। कार्यक्रम में दीवान सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष सुबोध जायसवाल, बद्री केदार मंदिर समिति सदस्य सुशीला ध्यानी, नगीना रानी,
राम मूर्ति ताई, पूनम तोमर आदि उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के बड़े भाई वीरेंद्र रावत, विक्रम सिंह नेगी, विपिन सिंह, उमेश रावत, धर्मपाल, संजीव नेगी,उअजीत पाल सिंह द्वारा ‘मां शक्ति पीठ बड़वाली माता मंदिर भोगपुर’ में दीए जलाकर मिष्ठान वितरण किया गया।