उत्तराखंडदेहरादून

फर्द और आधार कार्ड लेकर किए लहसुन और सब्जियों के बीज वितरित

डोईवाला। छोटे किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए उद्यान विभाग द्वारा लहसुन व साग-सब्जियों से संबंधित बीज वितरित किए गए।

किसानों को जमीन की फर्द और आधार कार्ड लेकर बीज वितरित किए गए। क्षेत्र के किसानों ने डोईवाला स्थित कार्यालय में पहुंचकर बुआई के लिए बीजों की खरीदारी की। लहसुन का बीज लोगों ने अधिक मात्रा में खरीदा जो कि विभाग द्वारा कम दामों में किसानों को उपलब्ध कराया गया।

उद्यान अधिकारी निधि थपलियाल ने किसानों को लहसुन के बीज के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि बीज पोइजन में ट्रीटेड होता है जोकि खाने के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं होता है। अगर किसान इसे खाने में इस्तेमाल करते हैं तो यह नुकसानदायक साबित हो सकता है। यह बीज किसानों को खेतों में लगाने के लिए वितरित किया गया है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें:  रुद्रप्रयाग से ऑक्सफोर्ड तक गूंजा उत्तराखंड का गौरव: डॉ. केएस पंवार को महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड-2026, स्पेशलिटी केमिकल्स और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में योगदान का अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!