उत्तर प्रदेशउत्तराखंडएक्सक्यूसिवदेहरादूनमौसमस्वास्थ्य और शिक्षा

पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से मॉनसून की विदाई, उत्तराखंड में बनी हैं ओलावृष्टि की संभावनाएं

देहरादून। बुधवार के दिन देश के पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से मॉनसून की विदाई हो गई है। जबकि उत्तराखंड में अभी भी बारिश और ओलावृष्टि की संभावनाएं बनी हुई हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान से मॉनसून की विदाई हो गई है। और अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी पश्चिम भारत के कुछ और भागों से दक्षिण पश्चिम-मॉनसून की वापसी की संभावनाएं जताई गई हैं।

वहीं मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में ओलावृष्टि की संभावनाएं जताई हैं।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ, चमोली और रूद्रप्रयाग में ओलावृष्टि की संभावनाएं बनी हुई हैं। जबकि अन्य स्थानों पर भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावनाएं जताई गई हैं।

ये भी पढ़ें:  बीकेटीसी में ‘कामचलाऊ’ नहीं, ‘फुलटाइम अफसर’ की नियुक्ति करे सरकार : विकेश नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!