उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

मंहगाई की मार से जनता परेशान, खाद्य तेज दो सौ के पार: कांग्रेस

मंहगाई को लेकर कांग्रेस का हर्रावाला में धरना-प्रदर्शन

डोईवाला। कांग्रेस ने पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि के खिलाफ हर्रावाला, लक्ष्मण सिद्ध मोड के निकट पेट्रोल पंप के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।

इस मौके पर पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि महंगाई की मार अबकी बार भाजपा सरकार का नारा देने वाली केंद्र की सरकार ने पूरे देश को महंगाई की मार में झोंक दिया है। युवाओं की नौकरी जा चुकी है। वहीं व्यापारियों का व्यापार चौपट हो चुका है।

आए दिन पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर जनता को लूटने का कार्य किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि एक साल के अंदर पेट्रो पदार्थो पर 25 से 30 प्रतिशत की बढोत्तरी की गई है। पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ोतरी से हर चीज में महंगाई हो गई है। महिलाओं का रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरसों का तेल दौ सौ रूपए पार हो चुका है।

कहा कि कांग्रेस की सरकार में 50 पैसे भी डीजल और पेट्रोल में वृद्धि होने पर भाजपा के कार्यकर्ता पूरे देश में हंगामा खड़ा कर देते थे। आज वह कार्यकर्ता मौन साधे हुए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष सागर बिष्ट ने कहा कि सरकार को पेट्रोलियम पदार्थों के बड़े हुए दाम वापिस लेने चाहिए।

मौके पर सेवादल के प्रदेश नीरज त्यागी, पूर्व प्रधान नकरौंदा बुद्धदेव सेमवाल, जिला महामंत्री आशीष खत्री, पार्षद सचिन थापा, देवेंद्र कंडारी, जिला महामंत्री अनिल नेगी, जिला प्रवक्ता जितेंद्र, राहुल सिंह खरोला, हरप्रीत, पंकज जोशी, राहुल सिद्धार्थ, अमनदीप, संदीप जायसवाल, सूरज चौहान आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!