उत्तराखंडदेहरादूनराजनीति

भाजपाईयों ने मॉस्क, सैनिटाइजर और राशन बांटा

डोईवाला। सेवा ही संगठन के तहत भाजपाईयों ने डोईवाला विधानसभा के राजीव नगर, केशवपुरी में लोगों को खाद्य सामाग्री आदि वितरित की।

भाजपा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की लगातार मदद की जा रही है। डोईवाला में अब तक कई स्थानों पर उनके व अन्य भाजपाईयों द्वारा लोगों की मदद की जा चुकी है।

राजीवनगर केशवपुरी में लोगों को  मास्क, सैनिटाइजर, राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष पूनम तोमर, राममूर्ति ताई, मण्डल मंत्री सुंदर लोधी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  धामी सरकार की बड़ी उपलब्धि: ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!