उत्तराखंडदेशदेहरादून

जौलीग्रांट में बारिश के पानी में तैरते सैकड़ों मेढकों की मौत

डोईवाला। जौलीग्रांट वार्ड संख्या पांच में 12 नंबर नलकूप के पास की गई प्लाटिंग के पास बारिश के पानी में तैर रहे सैकड़ों मेढकों की मौत हो गई।

रविवार को भी रूक-रूककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। रविवार सुबह जब स्थानीय निवासी अर्जुन सिंह रावत वहां गए तो उन्होंने देखा कि प्लाटिंग के कच्चे रास्तों पर जमा बारिश के पानी में सैकड़ों मरे हुए मेढक तैर रहे हैं।

ऐसी संभावनाएं जताई जा रही थी कि बिजली का करंट लीक होने की वजह से मेढकों की मौत हुई है। जबकि विद्युत विभाग का कहना कि करंट लीक की संभावनाएं ना के बराबर हैं। मेढकों की मौत की वजह कोई और हो सकती है।

ये भी पढ़ें:  बिना अनुमति संचालित मस्जिद-मदरसा भवन पर एमडीडीए का शिकंजा; नोटिस, सुनवाई और मोहलत के बाद हुई कार्रवाई, अवैध निर्माण को किया गया सील

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!